आईबीएस ने एआई कंपनी नैविक टेक्नोलॉजी शुरू की, 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

Ads

आईबीएस ने एआई कंपनी नैविक टेक्नोलॉजी शुरू की, 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 03:23 PM IST

तिरुवनंतपुरम, नौ जुलाई (भाषा) आईबीएस समूह ने कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ‘नैविक टेक्नोलॉजी’ शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की और कहा कि वह अगले पांच वर्षों में इसमें 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा।

यह कंपनी वैश्विक यात्रा उद्योग पर आधारित होगी।

नैविक टेक्नोलॉजी वैश्विक स्तर पर एयरलाइंस, हवाई अड्डों, क्रूज कंपनियों और आतिथ्य समूह समेत अन्य क्षेत्रों के साथ साझेदारी कर बड़े पैमाने पर कारोबारी बदलाव लाएगी, जिससे परिचालन को आधुनिक बनाने और एआई को व्यापक स्तर पर अपनाने में मदद मिलेगी।

शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईबीएस समूह के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन वी. के. मैथ्यूज ने कहा कि कंपनी में अगले पांच वर्षों के दौरान 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। मौजूदा विनिमय दर के आधार पर 50 करोड़ डॉलर का मूल्य 4,800 करोड़ रुपये बैठता है।

भाषा यासिर अजय

अजय

अजय