इक्रा का पहले तिमाही मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 56 करोड़ रुपये पर

इक्रा का पहले तिमाही मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 56 करोड़ रुपये पर

इक्रा का पहले तिमाही मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 56 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 30, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:56 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) साख निर्धारक एजेंसी इक्रा लिमिटेड का 30 जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 56.5 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 42.8 करोड़ रुपये था।

इक्रा ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 31.2 प्रतिशत बढ़कर 163.4 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रामनाथ कृष्णन ने कहा कि इक्रा के तिमाही प्रदर्शन को रेटिंग कारोबार की अच्छी वृद्धि और जोखिम तथा विश्लेषण क्षेत्र में तेजी से मदद मिली।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में