आईएमएफए ने 707 करोड़ रुपये में टाटा स्टील के फेरोक्रोम संयंत्र का अधिग्रहण पूरा किया

Ads

आईएमएफए ने 707 करोड़ रुपये में टाटा स्टील के फेरोक्रोम संयंत्र का अधिग्रहण पूरा किया

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज (आईएमएफए) ने 707.26 करोड़ रुपये में टाटा स्टील से ओडिशा में स्थित फेरोक्रोम संयंत्र का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

ओडिशा के कलिंगनगर में 115 एकड़ में फैले इस संयंत्र में वर्तमान में चार भट्टियां हैं, जो हर साल 1,00,000 टन उत्पादन करने में सक्षम हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वहां पांचवीं भट्टी का काम अभी अधूरा है, जिसे लगभग एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,50,000 टन सालाना हो जाएगी।

आईएमएफए ने बताया कि कुल 707.26 करोड़ रुपये के इस सौदे में 610 करोड़ रुपये की मूल कीमत के साथ जीएसटी और कार्यशील पूंजी शामिल है। अधिग्रहण राशि का वित्त पोषण पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से किया गया है।

भाषा

योगेश रमण

रमण