Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana : अब हैप्पी होगी अन्नदाताओं की होली! सरकार कल खातों में डालने जा रही है 10,000 करोड़, जानें किस समय आएगा पैसा?

Ads

Vishnu Deo Sai ने घोषणा की है कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। राज्य सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 09:12 PM IST

Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana / Image Source : CGDPR

HIGHLIGHTS
  • होली से पहले किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित होगी।
  • राज्य सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रही है।
  • इस वर्ष 25.24 लाख किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी।

रायपुर : Dhan Bonus Chhattisgarh 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। Chhattisgarh Farmer News Today उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि अटल जी के समय किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने लगा। इससे पहले किसानों को महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana  28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

किसानों को राशि कब मिलेगी?

धान के अंतर की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से होगी।

धान की खरीदी किस दर पर की जा रही है?

राज्य सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही है।

इस वर्ष कितने किसानों से धान खरीदा गया है?

इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।