सोयाबीन तिलहन, पाम-पामोलीन तेल में सुधार

सोयाबीन तिलहन, पाम-पामोलीन तेल में सुधार

सोयाबीन तिलहन, पाम-पामोलीन तेल में सुधार
Modified Date: April 29, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: April 29, 2026 9:08 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) सोयाबीन के तेल-रहित खल (डी-आयल्ड केक या डीओसी) की स्थानीय मांग के कारण बुधवार को सोयाबीन तिलहन तथा मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें मजबूत रहीं। सामान्य और हल्के कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल तथा बिनौल तेल स्थिर बने रहे।

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार चल रहा है।

बाजार सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर विशेषकर महाराष्ट्र में सोयाबीन डीओसी की अच्छी मांग है। जिसकी वजह से सोयाबीन तिलहन के दाम मजबूत रहे। दूसरी ओर, रुपया पहले से कमजोर हुआ है और विदेशी बाजार मजबूत हैं, ऐसे में सोयाबीन तेल का दाम मजबूत होना चाहिये था, लेकिन बैंकों का ऋण वापस लौटाने और ऋण-साखपत्र की मान्यता बरकरार रखने के मकसद से, धन की कमी का सामना करने वाले आयातक अपने सौदे, लागत से कम दाम पर बिकवाली कर रहे हैं।

इसके बाद इन आयातकों से खरीद करने वाले छोटे व्यापारियों द्वारा भी लागत से लगभग पांच रुपये प्रति किलो के हिसाब से नीचे दाम पर 15 किग्रा वाले टिनों की बिकवाली की जा रही हैं। इस विरोधाभासी परिस्थिति के बीच सोयाबीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार है। गर्मियों में औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण भी पाम-पामोलीन को मजबूती मिली।

सामान्य मगर हल्के कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल के दाम भी स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,865-6,890 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,600-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,485-2,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,360-2,460 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,360-2,505 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,300-6,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,950-6,025 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में