दुनिया में निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार उठा रही है कदम : सीतारमण

Ads

दुनिया में निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार उठा रही है कदम : सीतारमण

  •  
  • Publish Date - November 23, 2020 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत दुनिया में निवेश का एक प्रमुख केंद्र या हॉटस्पॉट बन सकता है। उन्होंने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Read More: गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं पर ‘लव जिहाद’ रोधी कानून के तहत हो सबसे पहले कार्रवाई : राना

उन्होंने कहा कि सरकार भारत को निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

सुधारों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन्हें जारी रखा जाएगा। उन्होंने भविष्य में कुछ और बड़े सुधारों का भी संकेत दिया। सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सुधारों की रफ्तार को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर कुछ और सुधारों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More: पीएम मोदी कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे वर्चुअल बैठक, कोरोना की स्थितियों को लेकर होगी चर्चा