BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारत ‘एक-दो महीने में’ बातचीत की मेज पर होगा: लुटनिक

भारत ‘एक-दो महीने में’ बातचीत की मेज पर होगा: लुटनिक

भारत ‘एक-दो महीने में’ बातचीत की मेज पर होगा: लुटनिक
Bhasha
Published: 05 Sept 2025 | 9:19 pmModified: 05 Sept 2025 | 9:19 pm

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, पांच सितंबर (भाषा) ब्रिक्स समूह में भारत को रूस और चीन से अलग बताते हुए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली जल्द ही बातचीत की मेज पर होगा।

उन्होंने कहा कि भारत कुछ महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेगा।

लुटनिक ने ब्लूमबर्ग को बताया, ''मुझे लगता है कि एक या दो महीने में भारत बातचीत की मेज पर होगा। वे माफी मांगेंगे और डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे।''

उन्होंने कहा, ''भारत डोनाल्ड ट्रंप की मेज पर होगा कि वह (नरेन्द्र) मोदी के साथ कैसे व्यवहार करना चाहते हैं और यह हम उन पर छोड़ते हैं। आखिर वह (ट्रंप) राष्ट्रपति हैं।''

लुटनिक से ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट के बारे में भी पूछा गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा था, ''लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो...।''

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग के साथ एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।

रूस से तेल खरीदने के लिए भारत की आलोचना करते हुए लुटनिक ने कहा कि यूक्रेन के साथ संघर्ष शुरू होने से पहले, भारत रूस से अपना दो प्रतिशत से भी कम तेल खरीदता था और ''अब वे अपना 40 प्रतिशत तेल रूस से खरीद रहे हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत को दूसरों की परवाह नहीं है, वे बस सस्ते में तेल खरीदकर ढेर सारा पैसा कमाना चाहते हैं।

लुटनिक ने कहा कि भारत को यह तय करना होगा कि वह किस पक्ष में रहना चाहता है।

उन्होंने कहा, ''चीन और भारत दोनों अमेरिका को अपना सामान बेचते हैं। आपस में एक-दूसरे को नहीं बेच पाएंगे, क्योंकि हम दुनिया के उपभोक्ता हैं। हमारी 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था ही दुनिया की उपभोक्ता है। इसलिए अंत में उन्हें ग्राहक के पास वापस आना होगा।''

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत ‘एक-दो महीने में’ बातचीत की मेज पर होगा: लुटनिक

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

01 Oct 2026 | 11:56 am
ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 11:55 am
मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

01 Oct 2026 | 11:45 am
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

01 Oct 2026 | 11:39 am