साल 2017-18 में चीन से ज्याद तेजी से आगे बढ़ेगा भारत – IMF

Ads

साल 2017-18 में चीन से ज्याद तेजी से आगे बढ़ेगा भारत - IMF

  •  
  • Publish Date - July 24, 2017 / 05:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

इंटरनैशनल मॉनिटरी फंड आईएमएफ के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 और 2018 में वृद्धि के मामले में भारत चीन से आगे रहेगा। मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी दर 7.2 प्रतिशत पर बनी रहेगी। आईएमएफ वर्ल्ड आउटलुक अपडेट के मुताबिक वृद्धि दर 2018-19 में बढ़कर 7.7 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। 2016-17 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही है। 

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान लगाते हुए अपनी अप्रैल की रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के बराबर ही रखा है, लेकिन चीन के बारे में आईएमएफ ने अपने अनुमान को 2017 के लिए मामूली रूप से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत और वर्ष 2018 के लिये कम करते हुए 6.4 प्रतिशत कर दिया। भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 2017 और 2018 में चीन से ज्यादा बनी रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 और 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि उसकी अप्रैल 2017 की भविष्यवाणी के अनुरूप बेहतर रहेगी। आईएमएफ की इस रिपोर्ट के अनुसार विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति निम्न स्तर पर बने रहने की उम्मीद है।