भारतीय मूल के सतविंदर सिंह बने आसियान आर्थिक समुदाय के उप-महासचिव

Ads

भारतीय मूल के सतविंदर सिंह बने आसियान आर्थिक समुदाय के उप-महासचिव

  •  
  • Publish Date - March 27, 2021 / 11:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

सिंगापुर, 27 मार्च (भाषा) भारतीय मूल के सतविंदर सिंह को आसियान सचिवालय ने अपने आर्थिक समुदाय के अगले उप-महासचिव के रूप में नियुक्त किया है।

सतविंदर सिंगापुर के एक वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी हैं।

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमटीआई) ने सतविंदर सिंह के द्वारा शुक्रवार को तीन साल के कार्यकाल के लिये पद संभाल लेने की घोषणा की।

आसियान आर्थिक समुदाय (एईसी) का उद्देश्य क्षेत्र के भीतर माल, सेवाओं, निवेश, पूंजी और कुशल श्रम के मुक्त प्रवाह के लिये एक एकल बाजार व उत्पादन आधार बनाना है।

सिंह फिलिपीन के डॉ अलादीन डी रिलो का स्थान लेंगे।

भाषा सुमन अजय

अजय