इंडियन ओवरसीज बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 1,659 करोड़ रुपये पर

Ads

इंडियन ओवरसीज बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 1,659 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:51 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 49.3 प्रतिशत बढ़कर 1,659 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार से बैंक का लाभ बढ़ा है।

पिछले साल 2025-26 की इसी तिमाही में बैंक को 1,111 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 10,938 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 8,866.47 करोड़ रुपये थी।

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (जीएनपीए) घटकर 1.33 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 1.97 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.18 प्रतिशत हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.32 प्रतिशत था।

भाषा रमण अजय

अजय