भारतीय-अमेरिकी पटेल फेडरल रिजर्व बैंक डलास की ह्यूस्टन शाखा के बोर्ड में शामिल

भारतीय-अमेरिकी पटेल फेडरल रिजर्व बैंक डलास की ह्यूस्टन शाखा के बोर्ड में शामिल

भारतीय-अमेरिकी पटेल फेडरल रिजर्व बैंक डलास की ह्यूस्टन शाखा के बोर्ड में शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: January 9, 2021 8:15 am IST

ह्यस्टन, नौ जनवरी (भाषा) भारतीय-अमेरिकी भावेश वी पटेल को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ डलास की ह्यूस्टन शाखा के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। पटेल एक बहुराष्ट्रीय रसायन कंपनी के शीर्ष कार्यकारी है।

पटेल (53) ल्योंडलबेसेल इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक, रसायन और रिफाइनिंग कंपनियों में से है।

एक बयान में कहा गया है कि फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ डलास ने पटेल को ह्यूस्टन शाखा के निदेशक मंडल में शामिल किया है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 तक होगा। पटेल ल्योंडलबेसेल से 2010 में जुड़े थे। कंपनी में वह कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में