देश में बिजली खपत जून में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही

देश में बिजली खपत जून में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही

देश में बिजली खपत जून में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही
Modified Date: July 10, 2023 / 10:05 pm IST
Published Date: July 10, 2023 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) देश में बिजली खपत इस साल जून में सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी महीने में बिजली खपत 133.26 अरब यूनिट थी। यह जून 2021 में 114.48 अरब यूनिट थी।

बिजली की एक दिन में अधिकतम मांग को पूरा करने के लिये आपूर्ति जून 2023 में बढ़कर 223.23 गीगावाट (एक गीगावाट 1,000 मेगावाट के बराबर) रही। जून 2022 में किसी एक दिन में अधिकतम आपूर्ति 211.72 गीगावाट थी जबकि जून 2021 में 191.24 गीगावाट थी।

बिजली मंत्रालय के अनुसार गर्मी के मौसम में देश की बिजली मांग 229 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान था। लेकिन बेमौसम बारिश के कारण इस साल अप्रैल-मई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंच पाई।

इस साल देश में बारिश के कारण मार्च, अप्रैल और मई में बिजली की खपत प्रभावित हुई।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में