इंडोरामा वेंचर्स भारत में तीन पीईटी पुनर्चक्रण संयंत्रों की स्थापना के लिए करेगी 15 करोड़ डॉलर का निवेश
इंडोरामा वेंचर्स भारत में तीन पीईटी पुनर्चक्रण संयंत्रों की स्थापना के लिए करेगी 15 करोड़ डॉलर का निवेश
सिंगापुर, 12 सितंगर (भाषा) इंडोरामा वेंचर्स पब्लिक को. लिमिटेड भारत में तीन पीईटी पुनर्चक्रण संयंत्रों की स्थापना के लिए 15 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
इंडोरामा वेंचर्स समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक लोहिया ने मंगलवार को 21वें फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ कॉन्फ्रेंस के मौके पर ‘पीटीआई-भााषा’ को निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बुनियादी विनियामक अनुमोदन हासिल कर लिया है। हल्दिया, नागपुर और पानीपत में हमारे तीन मौजूदा पीईटी-उत्पादक संयंत्रों के करीब भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। ’’
पीईटी टिकाऊ है और इसका कई बार पुनर्चक्रण किया जा सकता है।
इंडोरामा वेंचर्स एक वैश्विक रासायनिक कंपनी है, जो पीईटी और पुनर्चक्रित पीईटी की अग्रणी निर्माता है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


