इंसेक्टिसाइड इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 24.5 प्रतिशत घटकर 43.87 करोड़ रुपये पर

Ads

इंसेक्टिसाइड इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 24.5 प्रतिशत घटकर 43.87 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 06:05 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड (आईआईएल) ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में कम बारिश के कारण उससी बिक्री घटी, जिससे कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 24.5 प्रतिशत घटकर 43.87 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 58.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय 11.22 प्रतिशत घटकर 616.86 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 694.83 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में खर्च एक साल पहले के 617.58 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 558.31 करोड़ रुपये रहा।

आईआईएल के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हालांकि कम बारिश का अल्पकालिक असर राजस्व पर पड़ा, लेकिन मूल्य निर्धारण अनुशासन और परिचालन दक्षता ने सकल मार्जिन को स्थिर बनाए रखने में मदद की।’’

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय