शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Modified Date: April 15, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: April 15, 2026 6:01 pm IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच नए कूटनीतिक प्रयासों की उम्मीद के बीच बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई जिससे निवेशकों की संपत्ति 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

बीएसई सेंसेक्स 1,263.67 अंक यानी 1.64 प्रतिशत उछलकर 78,111.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,422.85 अंक यानी 1.85 प्रतिशत चढ़कर 78,270.42 अंक तक पहुंच गया।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 9,41,461.6 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,55,016.77 करोड़ रुपये (4,910 अरब डॉलर) हो गया।

भाषा निहारिका रमण

रमण


लेखक के बारे में