इप्का लैब का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 267.56 करोड़ रुपये पर

Ads

इप्का लैब का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 267.56 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 01:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दवा कंपनी इप्का लैबोरेटरीज का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 35.44 प्रतिशत बढ़कर 267.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री अच्छी रहने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 197.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत शुद्ध आय 1,425.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,230.99 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर