One lakh PM Awas units approved for West Bengal || Image- PMAY (U) file
हावड़ा: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख नए घरों को मंजूरी दी है। (One lakh PM Awas units approved for West Bengal) साथ ही योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
Centre sanctions building one lakh houses in West Bengal under govt scheme, gives ₹ 1,000 crore to state for rural roads.
– CM Suvendu Adhikari pic.twitter.com/UG4YEiB951
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 14, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना, फसल बीमा योजना, विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) समेत कई योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मनरेगा के तहत 125 दिनों के काम के लिए पात्र जॉब कार्डधारकों की पहचान करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सूची का सत्यापन पूरा होने से पहले ही एक लाख आवासों को मंजूरी दे दी गई है। (One lakh PM Awas units approved for West Bengal) राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने सूची तैयार करने की समय-सीमा भी बढ़ा दी है, ताकि अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में चार नए प्रशिक्षण केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित करने को भी मंजूरी दी है। इन केंद्रों में फसलों की पहचान, मिट्टी की गुणवत्ता और उपजाऊ भूमि की जांच की जाएगी। इसके अलावा किसानों को बेहतर सहायता देने, पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े मुद्दों और आलू व जूट के बेहतर बीजों की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आलू के बीज पंजाब और जूट के बीज आंध्र प्रदेश से उपलब्ध कराने पर भी मार्गदर्शन दिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 और 14 जुलाई को दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। (One lakh PM Awas units approved for West Bengal) दौरे के दौरान उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के साथ नए सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस
एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी
जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती
नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया
प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस