महामारी से उबरने के बीच जापान का निर्यात, आयात तेजी से बढ़ा

Ads

महामारी से उबरने के बीच जापान का निर्यात, आयात तेजी से बढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 05:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) जापान के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जून में उनका निर्यात पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 48.6 प्रतिशत बढ़ गया।

इस तरह जापान ने लगातार चौथे महीने निर्यात में वृद्धि दर्ज की।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में आयात 32.7 प्रतिशत बढ़कर 6830 अरब येन (62 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया। इस दौरान कुल निर्यात 7200 अरब येन (66 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा।

पिछले साल महामारी के कारण व्यापार में गिरावट के आधार प्रभाव के कारण इस साल जोरदार वृद्धि देखने को मिली है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सुधार से वैश्विक स्तर पर कारोबारी गतिविधियों में सुधार के संकेत मिलते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान अमेरिका को कारों और कम्प्यूटर कलपुर्जों का निर्यात 86 प्रतिशत बढ़ा।

एपी पाण्डेय

पाण्डेय

शीर्ष 5 समाचार