झारखंड सरकार ने धान के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस को मंजूरी दी

झारखंड सरकार ने धान के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस को मंजूरी दी

झारखंड सरकार ने धान के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस को मंजूरी दी
Modified Date: September 21, 2024 / 09:02 am IST
Published Date: September 21, 2024 6:26 am IST

रांची: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 में धान के लिए केंद्र के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में कुल 60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

Read More: Pitru Paksha Rashifal : पितृ पक्ष का चौथा दिन.. इन राशि वालों के लिए आज का दिन होगा शुभ, पितरों के आशीर्वाद से होगा भाग्योदय 

मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने केंद्र के एमएसपी के अलावा धान पर 100 रुपये प्रति क्विंटल के बोनस के प्रस्ताव को मंजूरी दी और इस संबंध में 60 करोड़ रुपये मंजूर किए।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस सत्र में किसानों से 6 लाख टन धान खरीदने का भी फैसला किया है। केंद्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में धान की सामान्य किस्म के लिए 2,300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए किस्म के लिए 2,320 रुपये का एमएसपी तय किया है।

Read More: Abu Asim Azmi on Loudspeaker : ‘मस्जिद के सामने हिंदुओं को बंद कर देना चाहिए जुलूस का लाउडस्पीकर’.. सपा नेता अबू आसिम आजमी ने क्यों कहा ऐसा? देखें वीडियो 

मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 36 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य भर में 29,604 ‘जल सहिया’ (जमीनी स्तर पर पेयजल सेवा प्रदान करने में लगे) को 12,000 रुपये मूल्य के स्मार्टफोन प्रदान करना शामिल है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।