जोशीत रंजन सिकदर ने सेकी के वित्त निदेशक का पदभार संभाला
जोशीत रंजन सिकदर ने सेकी के वित्त निदेशक का पदभार संभाला
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) जोशित रंजन सिकदर ने सार्वजनिक क्षेत्र की सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के निदेशक (वित्त) का पदभार संभाल लिया है।
इससे पहले, सिकदर राइट्स लिमिटेड के समूह महाप्रबंधक (वित्त) और कंपनी सचिव के रूप में कार्यरत थे।
सिकदर चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव और कॉस्ट अकाउंटेंट के साथ वित्त में एमबीए हैं।
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘जोशित रंजन सिकदर 12 सितंबर, 2023 को सेकी में निदेशक (वित्त) के रूप में शामिल हुए हैं।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


