जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 179 प्रतिशत बढ़कर 560 करोड़ रुपये पर

Ads

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 179 प्रतिशत बढ़कर 560 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 21, 2022 / 08:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 179 प्रतिशत बढ़कर 560 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि आय में वृद्धि के कारण कंपनी का कुल लाभ बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 201 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 3,115 करोड़ रुपये हो गयी। बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 1,860 करोड़ रुपये थी।

भाषा रिया जतिन

जतिन