एनआरएआई ने पांच दिन का आईएसएसएफ शॉटगन रेफरी कोर्स शुरू किया

Ads

एनआरएआई ने पांच दिन का आईएसएसएफ शॉटगन रेफरी कोर्स शुरू किया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ शॉटगन रेफरी पाठ्यक्रम शुरू किया जिसका लक्ष्य निशानेबाजी के खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी तैयार करना है।

तीन से सात अगस्त तक चलने वाला यह पांच दिन का पाठ्यक्रम मैच अधिकारियों के लिए एक बेहतरीन ट्रेनिंग मंच का काम करता है।

यह पाठ्यक्रम बहरीन के आईएसएसएफ से नामित इंस्ट्रक्टर नूरुद्दीन अलयासी चला रहे हैं जिनकी मदद भारत के अमर जंग सिंह कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में भारत के अलावा सऊदी अरब और श्रीलंका के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द