जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी लेगी

Ads

जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी लेगी

  •  
  • Publish Date - July 14, 2021 / 05:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह इक्विटी शेयर, बांड और ऐसी अन्य प्रतिभूतियों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए चार अगस्त 2021 को होने वाली अपनी वार्षिक आम सभा (एजीएम) में शेयरधारकों से मंजूरी लेगी।

एजीएम की नोटिस में कहा गया है कि इस प्रस्ताव के जरिए निदेशक मंडल 5,000 करोड़ रुपये (या इसके समकक्ष विदेशी मुद्रा) तक राशि के लिए प्रतिभूतियां जारी कर सकेंगे।

इस राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय एवं राजस्व व्यय की जरूरतों और अन्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय