जेएसडब्ल्यू स्टील का उत्पादन जून तिमाही में 39 प्रतिशत बढ़ा

Ads

जेएसडब्ल्यू स्टील का उत्पादन जून तिमाही में 39 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 9, 2021 / 09:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) निजी इस्पात विनिर्माता जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसके कच्चे इस्पात का उत्पादन 39 प्रतिशत बढ़कर 41 लाख टन हो गया।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में उसका उत्पादन 29.6 लाख टन था।

कंपनी ने बताया कि जून 2021 में उत्पादन 13.7 लाख टन रहा, जो जून 2020 के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान उनसे देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 65,000 टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय