केकेआर ने भारत में कोविड राहत के लिए 30.5 करोड़ रुपये दिए

Ads

केकेआर ने भारत में कोविड राहत के लिए 30.5 करोड़ रुपये दिए

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मुंबई, 21 जुलाई (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में कोविड राहत के लिए 30.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल केकेआर रिलीफ फंड की स्थापना की और पिछले 15 महीने में कई चिकित्सीय एवं मानवीय कार्यक्रमों के लिए सहायता दी है।

इन योगदानों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम-केयर्सँ में एक अनिर्दिष्ट दान शामिल है जो ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार के प्रयासों और कोविड संकट से प्रभावित हुए नागरिकों की मदद करने के लिए दिया गया। इनमें ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराना भी शामिल है।

भारत में कंपनी के मुख्य कार्यकारी गौरव त्रेहान ने कहा, ‘हमारे संबंध हमारे निवेश से इतर है, भारत हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों का घर है। केकेआर और दूसरी वैश्विक कंपनियों द्वारा दिए गए दान से देश को महामारी के सबसे बुरे दौर से पार पाने में मदद मिली है।’

भाषा

प्रणव अजय

अजय