जानिए मार्क जकरबर्ग को एक फेसबुक पोस्ट के लिए क्यों चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत?

जानिए मार्क जकरबर्ग को एक फेसबुक पोस्ट के लिए क्यों चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत?

जानिए मार्क जकरबर्ग को एक फेसबुक पोस्ट के लिए क्यों चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 15, 2018 2:13 pm IST

फेसबुक के एक कदम से पूरे डिजिटल जगत में हलचल मच जाती है, कुछ ऐसा ही तब हुआ जब शुक्रवार को फेसबुक के चीफ एग्जिक्यूटिव मार्क जकरबर्ग की ओर से फेसबुक में बदलावों की घोषणा की गई. सभी के मन में एक ही सवाल कि मार्क आखिर क्या बदलाव करना चाहते हैं?  आपको बता दें कि मार्क की इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर्स में गिरावट भी दर्ज की गई। कंपनी के शेयर्स में चार फीसद तक की कमजोरी देखने को मिली। 

 

जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि फेसबुक इस साल धीरे धीरे पूरा बदल जाएगा. अब फेसबुक फीड में दोस्तों और परिवार की ज्यादा पोस्ट दिखेंगी, जबकि पब्लिशर और कंपनियों की कम. यानी कमर्शियल पोस्ट की पहुंच कम होती जाएगी. जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी न्यूज फीड के फिल्टर में बदलाव लाने वाली है, इससे परिवार या दोस्तों की ओर से शेयर की गई चीजों की प्राथमिकता का फैसला किया जा सकता है ताकि पब्लिशर्स और ब्रैंड्स के गैर विज्ञापन कंटेट को कम किया जा सके।

जानकारी के लिए ये बता दें कि अगर ये बदलाव आता है तो फेसबुक की बाजार पूंजीकरण में 23 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है. जकरबर्ग की ओर से की गई घोषणा से पहले ही गिरावट देखी जा रही थी। इसपर फेसबुक का कहना है कि हमारी एडवर्टाइजिंग इन बदलावों के बाद भी अप्रभावित रहेगी।  

मार्क की  नई स्ट्रैटेजी का मकसद ये है क्या है इसका उत्तर तो केवल मार्क ही दे सकते हैं लेकिन कयास ये लगये जा रहे हैं  कि फेसबुक दोबारा युवाओं, स्टूडेंट के बीच लोकप्रियता बढ़ाना चाहता है. लेकिन सवाल ये है कि अगर की युवाओं और लोकप्रियता बढ़ाने के लिए जकरबर्ग अपनी बनी बनाई कमाई को कम करके क्या नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.


लेखक के बारे में