नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 8.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 692.7 करोड़ रुपये रह गया।
वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 754.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय 8.12 प्रतिशत बढ़कर 8,053.55 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 7,448.42 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही कंपनी का कुल खर्च वृद्धि 11 प्रतिशत बढ़कर 7,223.6 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी की चौथी तिमाही में कुल एकीकृत आय 8.5 प्रतिशत बढ़कर 8,154.61 करोड़ रुपये रही।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 23.52 प्रतिशत घटकर 1,685.09 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल एकीकृत आय 1.2 प्रतिशत बढ़कर 24,932.8 करोड़ रुपये रही।
भाषा योगेश अजय
अजय