एलआईसी को 479.88 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस मिला

एलआईसी को 479.88 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस मिला

एलआईसी को 479.88 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस मिला
Modified Date: February 27, 2025 / 08:56 pm IST
Published Date: February 27, 2025 8:56 pm IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए माल और सेवा कर (जीएसटी) के कम भुगतान के लिए 479.88 करोड़ रुपये का मांग नोटिस मिला है।

एलआईसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी को 27 फरवरी को राज्य कर उपायुक्त, मुंबई से महाराष्ट्र के लिए ब्याज और जुर्माने के लिए एक मांग आदेश प्राप्त हुआ है।

इसमें कहा गया है कि यह डिमांड नोटिस, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के गलत लाभ, देरी से भुगतान पर ब्याज, कर देयता के कम भुगतान से संबंधित है।

इसमें कहा गया है कि इस आदेश क संबंध में, राज्य कर (अपील), मुंबई के संयुक्त आयुक्त के समक्ष अपील की जा सकती है।

इसमें कहा गया है कि इस मांग में जीएसटी 242.23 करोड़ रुपये, ब्याज 213.43 करोड़ रुपये और जुर्माना 24.22 करोड़ रुपये शामिल है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में