माता-पिता ने कहा, लोढ़ा भाइयों का एक-दूसरे के कारोबार पर किसी तरह का अधिकार नहीं

माता-पिता ने कहा, लोढ़ा भाइयों का एक-दूसरे के कारोबार पर किसी तरह का अधिकार नहीं

माता-पिता ने कहा, लोढ़ा भाइयों का एक-दूसरे के कारोबार पर किसी तरह का अधिकार नहीं
Modified Date: February 27, 2025 / 09:33 pm IST
Published Date: February 27, 2025 9:33 pm IST

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) अभिनंदन और अभिषेक लोढ़ा के माता-पिता मंगल प्रभात लोढ़ा और मंजू लोढ़ा ने फैसला किया है कि इन दोनों का एक-दूसरे के कारोबार में किसी भी तरह का कोई अधिकार नहीं है।

विवादों में उलझे दोनों भाइयों को 21 फरवरी को लिखे एक पत्र में, जो बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से सामने आया, मंजू ने दोनों भाइयों को सभी विवादों को खत्म करने और एक-दूसरे का सम्मान करने का ‘निर्देश’ दिया।

यह पत्र बंबई उच्च न्यायालय द्वारा दोनों भाइयों को अपने मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का निर्देश देने के कुछ ही सप्ताह के भीतर आया है। अभिषेक जो समूह का प्रमुख रियल्टी कारोबार को संभालते हैं, ने अभिनंदन लोढ़ा को अपने किसी भी उद्यम में ‘लोढ़ा’ नाम का उपयोग करने से रोकने के लिए अदालत का रुख किया था।

मंजू द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अपने पति जो भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री हैं, के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है।

पत्र की एक प्रति पीटीआई-भाषा के पास है, जिसमें कहा गया है, ‘‘हमारे परिवार के भीतर अंतिम व्यवस्था 31 मार्च, 2017 को हमारे संशोधित पारिवारिक समझौते में दर्ज की गई थी। हम पुष्टि करते हैं कि आप दोनों को दूसरे भाई के व्यवसाय या संपत्ति या शेयरहोल्डिंग में किसी भी तरह का कोई अधिकार नहीं है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में