एलएंडटी को भूमिगत सड़क परियोजना के लिए 7,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला

एलएंडटी को भूमिगत सड़क परियोजना के लिए 7,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला

एलएंडटी को भूमिगत सड़क परियोजना के लिए 7,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला
Modified Date: September 29, 2023 / 01:36 pm IST
Published Date: September 29, 2023 1:36 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) इंजीनियरिंग व निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को भूमिगत सड़क सुरंग के डिजाइन तथा निर्माण के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है।

यह अनुबंध मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) से एलएंडटी के भारी नागरिक अवसंरचना व्यवसाय को मिला।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, परियोजना के काम के दायरे में टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) का इस्तेमाल करके जुड़वां सड़क सुरंगों का डिजाइन तथा निर्माण शामिल है।

इस परियोजना के 54 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में