BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मध्यप्रदेश ने नई सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दी, पूंजीगत सब्सिडी और अन्य लाभ मिलेंगे

मध्यप्रदेश ने नई सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दी, पूंजीगत सब्सिडी और अन्य लाभ मिलेंगे

मध्यप्रदेश ने नई सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दी, पूंजीगत सब्सिडी और अन्य लाभ मिलेंगे
Bhasha
Published: 05 Feb 2025 | 9:25 pmModified: 05 Feb 2025 | 9:25 pm

भोपाल, पांच फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य में चिप डिजाइन और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2025 को मंजूरी दे दी। इस नीति के तहत फैब इकाइयां और डिजाइन सुविधाएं स्थापित करने पर पूंजीगत और ब्याज सब्सिडी के अलावा रियायती दरों पर जमीन और रियायती बिजली भी दी जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सेमीकंडक्टर कलपुर्जों की बढ़ती मांग के साथ मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और एक मजबूत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

राज्य पात्र परियोजनाओं के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी (निवेश का 25 प्रतिशत या भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो) प्रदान कर रहा है। गैर-सरकारी अनुमोदित परियोजनाओं के लिए कंपनियों को 150 करोड़ रुपये की सीमा के साथ 40 प्रतिशत पूंजी निवेश सब्सिडी मिल सकती है।

इस नीति में पांच वर्ष तक छह प्रतिशत ब्याज सब्सिडी या प्रचलित लागू ब्याज दर का प्रावधान है, जिसकी कुल सीमा 10 करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सेमीकंडक्टर क्षेत्र की कंपनियों को पहले 10 साल में दो रुपये प्रति यूनिट की बिजली शुल्क सब्सिडी मिलेगी, जिससे उनकी परिचालन की लागत घटेगी और निवेश अधिक आकर्षक हो सकेगा।

भाषा योगेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मध्यप्रदेश ने नई सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दी, पूंजीगत सब्सिडी और अन्य लाभ मिलेंगे

People also search for:MP Semiconductor Policy
टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर

टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:44 pm
होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं

होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं

01 Oct 2026 | 5:40 pm
निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:38 pm
परिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए

परिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए

01 Oct 2026 | 5:32 pm
त्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की

त्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की

01 Oct 2026 | 5:15 pm
वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

01 Oct 2026 | 5:06 pm
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

01 Oct 2026 | 4:48 pm