नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज के मजबूत रहने के बीच देश के बाजार में बुधवार को सभी तेल-तिलहनों के दाम में सुधार दिखा। विदेशों में इस तेजी के करण यहां सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में मजबूती रही।
मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में काफी मजबूती का रुख था। शिकागो एक्सचेंज मंगलवार रात भी मजबूत बंद हुआ था।
बाजार सूत्रों ने बताया कि पिछले साल अगस्त में आयातित खाद्यतेलों के मुकाबले सरसों तेल 40-45 रुपये किलो मंहगा था जो मौजूदा समय में आयातित खाद्यतेलों से लगभग 15-17 रुपये किलो सस्ता है। सरकार को इस समय सरसों का स्टॉक बनाने पर जोर रखना चाहिये जो आड़े वक्त काम आयेगा।
मौजूदा अस्थिर वैश्विक हालात के बीच इस बात की ओर सरकार को विशेष ध्यान रखना होगा कि वह सोयाबीन, मूंगफली और सरसों का स्टॉक जमा रखे। ऐसा करना देश के हित में होगा विशेषकर तब, जब विदेशी बाजारों में आगे जाकर खाद्यतेल कीमतें मजबूत होती हैं।
उन्होंने कहा कि देश में सरसों तेल का उत्पादन सालाना लगभग 41-42 लाख टन का होता है। इसकी खपत भी लगभग बराबर मात्रा या मामूली अधिक मात्रा में होती है। सरसों का कोई विकल्प ही नहीं है। इसलिए सरकार को इसका स्टॉक बनाकर रखना चाहिये।
सूत्रों ने कहा कि सरकार की एजेंसियों के पास महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात जैसे कुछ राज्यों में सोयाबीन का स्टॉक है। इसके अलावा सोयाबीन के तेल-रहित खल (डी-आयल्ड केक या डीओसी) की भी मांग है और उपलब्धता की कमी है। इस वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत रहे। विदेशों की इस तेजी के असर से बाकी तेल-तिलहनों के भी दाम मजबूत हुए।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,775-6,800 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,800-7,275 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,550-2,850 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,355-2,455 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,355-2,500 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 6,000-6,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,650-5,725 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण