मारुति सुजुकी इंडिया की जनवरी में कुल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 2,36,963 इकाई
मारुति सुजुकी इंडिया की जनवरी में कुल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 2,36,963 इकाई
नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया की जनवरी में कुल बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2,36,963 इकाई रही।
कंपनी की पिछले साल इसी महीने में कुल बिक्री 2,12,251 इकाई रही थी।
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को बयान में कहा कि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 1,74,529 इकाई रही जो जनवरी 2025 की 1,73,599 इकाइयों की तुलना में मामूली बढ़त दर्शाती है।
ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री जनवरी 2025 की 14,247 इकाइयों के मुकाबले बढ़कर 14,268 इकाई हो गई।
बलेनो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री सालाना आधार पर 82,241 इकाइयों से घटकर 72,738 इकाई रह गई।
ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 75,609 इकाई रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 65,093 इकाई थी।
वैन ईको की बिक्री जनवरी में 11,914 इकाई रही, जो जनवरी 2025 में 11,250 इकाई थी। हल्के वाणिज्य वाहन सुपर कैरी की बिक्री घटकर 3,771 इकाई रह गई, जो पिछले साल जनवरी में 4,089 इकाई थी।
एमएसआई ने बताया कि जनवरी में उसका निर्यात 51,020 इकाई रहा जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 27,100 इकाई था।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: मारुति सुजुकी इंडिया की जनवरी में कुल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 2,36,963 इकाई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:44 pmहोंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
01 Oct 2026 | 5:40 pmनिसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:38 pmपरिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए
01 Oct 2026 | 5:32 pmत्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की
01 Oct 2026 | 5:15 pmवीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pm