मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 6.45 प्रतिशत घटकर 3,659 करोड़ रुपये
मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 6.45 प्रतिशत घटकर 3,659 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.45 प्रतिशत घटकर 3,659 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में उसे 3,911.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी की परिचालन आय 28.2 प्रतिशत बढ़कर 52,462.5 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 की समान तिमाही में 40,920.1 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 48,125.3 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 37,585.5 करोड़ रुपये था।
भाषा निहारिका रमण
रमण

Facebook


