मारुति सुजुकी की जुलाई में बिक्री तीन प्रतिशत बढ़ी
मारुति सुजुकी की जुलाई में बिक्री तीन प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में कुल बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,80,526 इकाई रही।
कंपनी ने जुलाई 2024 में 1,75,041 वाहन बेचे थे।
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बयान में कहा कि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली वृद्धि के साथ 1,37,463 इकाई रही।
ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों के खंड में बिक्री जुलाई 2024 में 9,960 इकाइयों की तुलना में घटकर 6,822 इकाई रह गई।
बलेनो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री सालाना आधार पर 58,682 इकाइयों से बढ़कर 65,667 इकाई हो गई।
ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 52,773 इकाई रही, जबकि जुलाई 2024 में यह 56,302 इकाई थी।
वैन ईको की बिक्री पिछले महीने 12,341 इकाई रही जबकि जुलाई 2024 में यह 11,916 इकाई थी।
हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 2,794 इकाई रही जो पिछले साल जुलाई में 2,891 इकाई थी।
एमएसआई ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 31,745 इकाई रहा, जबकि जुलाई 2024 में यह 23,985 इकाई थी।
भाषा निहारिका रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: मारुति सुजुकी की जुलाई में बिक्री तीन प्रतिशत बढ़ी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:44 pmहोंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
01 Oct 2026 | 5:40 pmनिसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:38 pmपरिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए
01 Oct 2026 | 5:32 pmत्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की
01 Oct 2026 | 5:15 pmवीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pm