Milk Price Hike News Today: 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे, जा​निए क्या होगा एक लीटर की कीमत

Ads

Milk Price Hike News Today: 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे, जा​निए क्या होगा एक लीटर की कीमत

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 11:47 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 11:48 AM IST

Milk Price Hike News Today: 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे, जा​निए क्या होगा एक लीटर की कीमत / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 11 अगस्त 2026 से दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • गाय का दूध ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो जाएगा
  • भैंस का दूध ₹76 से बढ़कर ₹78 प्रति लीटर मिलेगा

पुणे: Milk Price Hike News Today महाराष्ट्र में मंगलवार से गाय और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति जताई है। कीमत वृद्धि 11 अगस्त से लागू होगी। यह निर्णय शुक्रवार को मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के ने की।

दो रुपए लीटर महंगा होगा दूध

Milk Price Hike News Today एसोसिएशन के अनुसार, डीजल की कीमत में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पैकेजिंग खर्च में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके अलावा दूध की खरीद कीमत भी बढ़ गई है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की संभावना है। बढ़ती लागत को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध की बिक्री कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। इसके साथ ही डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

अब कितने रुपए लीटर मिलेगा दूध

गौरतलब है कि दूध की कीतमों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर देखने को मिलेगा। ऐसे में महाराष्ट्र में गाय के दूध की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपए प्रति लीटर और भैंस का दूध 76 रुपए से बढ़कर 78 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में दूध के दाम कब से बढ़ेंगे?

महाराष्ट्र में दूध की नई कीमतें 11 अगस्त 2026 से लागू होंगी।

गाय के दूध की नई कीमत कितनी होगी?

गाय के दूध की कीमत ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो जाएगी।

भैंस के दूध की नई कीमत कितनी होगी?

भैंस के दूध की कीमत ₹76 से बढ़कर ₹78 प्रति लीटर हो जाएगी।

दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किसने लिया?

दूध उत्पादक और प्रोसेसर से जुड़े प्रमुख सहकारी एवं निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों की बैठक में कीमत बढ़ाने पर सहमति बनी।

दूध के दाम बढ़ाने की वजह क्या है?

एसोसिएशन के अनुसार डीजल, पैकेजिंग और दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण बिक्री कीमत में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10% तक बढ़ोतरी संभव है।