Sanjay Singh On AAP In Chhattisgarh / Image Source : file
रायपुर : Sanjay Singh On AAP In Chhattisgarh : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर जोरदार हमला बोला। सांसद संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार को हाईजैक कर लिया गया है और प्रदेश की सरकार केंद्र के इशारे पर चल रही है, जिसे मुख्य रूप से देश के गृहमंत्री संचालित कर रहे हैं।
अपने बयान में आप सांसद ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में आम जनता और आदिवासी समाज का हक मारा जा रहा है तथा प्रदेश में पेशा कानून का सरेआम मखौल उड़ाया जा रहा है, जिससे आदिवासी समाज में भारी नाराजगी है।
राज्य में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति और भविष्य की रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आप के संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। Sanjay Singh News उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी के खिलाफ एक ‘सॉफ्ट’ विपक्ष बनकर मुकाबला नहीं किया जा सकता, इसलिए आप अब पूर्ण मुखरता अपनाते हुए सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
सांसद संजय सिंह ने अंत में जोर देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की जनता को खुद यह तय करना है कि उनका और प्रदेश का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार को घेरने का काम और तेज करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-