नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 10 माह में 650 सार्वजनिक शिकायतों का निपटान किया

नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 10 माह में 650 सार्वजनिक शिकायतों का निपटान किया

नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 10 माह में 650 सार्वजनिक शिकायतों का निपटान किया
Modified Date: September 12, 2023 / 08:19 pm IST
Published Date: September 12, 2023 8:19 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने मंगलवार को कहा कि सरकारी अभियान के तहत उसने पिछले साल नवंबर से इस साल अगस्त तक 650 सार्वजनिक शिकायतों का निपटान किया है।

एक बयान के अनुसार, इस अवधि के दौरान मंत्रालय तथा भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित उसके अंतर्गत आने वाले उपक्रमों ने लंबित शिकायतों को कम करने के लिये एक विशेष अभियान चलाया था।

इस दौरान 650 से अधिक सार्वजनिक शिकायतों का निपटान किया गया, 50 से अधिक ई-फाइलें बंद कर दी गईं और लगभग 900 फाइलें हटाई गईं।

बयान में कहा गया है कि अभियान के तहत कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई बनाये रखने, पुराने रिकॉर्ड और कागजात को हटाने आदि पर विशेष जोर दिया गया।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में