अक्टूबर में एमएंडएम की कुल वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी
अक्टूबर में एमएंडएम की कुल वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि इस साल अक्टूबर में उसकी कुल वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,20,142 इकाई हो गई।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को बताया कि अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 71,624 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 54,504 इकाई थी।
घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 31,741 इकाई रही।
एमएंडएम के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, ''अक्टूबर में एसयूवी बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 71,624 इकाई रही, जो किसी एक महीने में हमारी अब तक की सबसे अधिक एसयूवी बिक्री है।''
दूसरी ओर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शनिवार को बताया कि अक्टूबर में उसकी कुल बिक्री 39 प्रतिशत बढ़कर 42,892 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 30,845 इकाई थी। टीकेएम ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने निर्यात 2,635 इकाई रहा।
कृषि और निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने बताया कि अक्टूबर 2025 में कुल ट्रैक्टर बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 18,798 इकाई हो गई।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने अक्टूबर 2024 में कुल 18,110 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 18,423 इकाई रही, जबकि अक्टूबर 2024 में यह 17,839 इकाई थी। इस तरह इसमें 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अक्टूबर 2025 में 8,252 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी, जो अब तक की उसकी सबसे अधिक मासिक बिक्री है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
लेखक के बारे में
Web Title: अक्टूबर में एमएंडएम की कुल वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pmसीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
01 Oct 2026 | 8:05 pmबिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री
01 Oct 2026 | 7:53 pmमनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 7:43 pmआर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 7:41 pmपेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार
01 Oct 2026 | 7:37 pm