मूडीज ने टाटा पावर की रेटिंग बढ़ाकर बीए1 की

मूडीज ने टाटा पावर की रेटिंग बढ़ाकर बीए1 की

मूडीज ने टाटा पावर की रेटिंग बढ़ाकर बीए1 की
Modified Date: September 29, 2023 / 07:28 pm IST
Published Date: September 29, 2023 7:28 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने उसकी कॉरपोरेट रेटिंग को बीए2 से बढ़ाकर बीए1 कर दिया है और एक स्थिर परिदृश्य बनाए रखा है।

मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा पावर की ठोस वित्तीय स्थितियों के कारण उसकी रेटिंग को बढ़ाकर बीए1 किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की कॉरपोरेट रेटिंग को बीए2 से बढ़ाकर बीए1 कर दिया है और स्थिर परिदृश्य बनाए रखा है।”

टाटा पावर की रेटिंग में कंपनी की एकल ऋण गुणवत्ता और शेयरधारकों समर्थन के चलते बढ़ोतरी की गई।

मूडीज के अनुमानों के मुताबिक टाटा पावर का परिचालन नकदी प्रवाह पूर्व-कार्यशील पूंजी से ऋण (सीएफओ प्रीडब्ल्यूसी/ऋण) अनुपात अगले दो से तीन साल में 9-11 प्रतिशत पर रहेगा।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में