MP Ladli Behna Scheme Budget 2026: लाड़ली बहनों को मिलती रहेगी खुशियों की सौगात.. बजट में किया गया करीब 24000 करोड़ का प्रावधान

MP Ladli Behna Scheme Budget 2026: एमपी बजट 2026 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ प्रावधान, 1.25 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह।

MP Ladli Behna Scheme Budget 2026: लाड़ली बहनों को मिलती रहेगी खुशियों की सौगात.. बजट में किया गया करीब 24000 करोड़ का प्रावधान

MP Ladli Behna Scheme Budget 2026 || Image- Symbolic File

Modified Date: February 18, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: February 18, 2026 11:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • लाड़ली बहना योजना को 23,882 करोड़
  • 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ
  • हर महीने 1500 रुपये सहायता

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार, 18 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2026 का बजट पेश किया। इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस रखा गया है और इसे डिजिटल माध्यम से सदन में प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक मोटी बजट पुस्तकों की जगह केवल वित्त मंत्री के भाषण और एक संक्षिप्त बजट हैंडआउट की छपाई की गई है। (MP Ladli Behna Scheme Budget 2026) सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

MP Agriculture Budget 2026: किसान हित में कई बड़े फैसले

वादे के मुताबिक़ इस बजट में प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने किसानों का आय बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने कई बड़ी घोषणाएं की है। इसके तहत सरकार ने अपने बजट में फसल बीमा के लिए 1299 करोड़, किसान कल्याण योजना 5500 करोड़ और ब्याज मुक्त लोन के लिए 720 करोड़ का प्रावधान करने का ऐलान किया है।

MP Ladli Behna Yojana Budget 2026: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात

बात करें मध्यप्रदेश सरकार की फ्लैगशिप लाड़ली बहना योजना का तो सरकार ने इस बार बड़ी राशि का प्रोविजन इस स्कीम के लिए किया है। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए विधानसभा में बताया कि, (MP Ladli Behna Scheme Budget 2026) एमपी की सरकार के द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को 1500 रु प्रति माह दिए जा रहे है। इस योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रु की रही का प्रावधान है।

5 हजार करोड़ रुपये तक के प्रावधान संभव

माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य बजट है, जिसमें सालाना प्रावधानों के साथ तीन साल का रोडमैप भी पेश किया गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए बजट में शहरी विकास पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। नगरीय निकायों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये तक के प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भी बड़े ऐलान की उम्मीद है। कृषि से जुड़े कई विभागों के बजट में बढ़ोतरी और नई योजनाओं के साथ पुरानी योजनाओं के विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

Jagdish Devda Budget Speech 2026: “प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में कहा कि “प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने हर हाथ को काम और हर उपज को दाम देने का प्रयास किया है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण को समर्पित बताया गया। (MP Ladli Behna Scheme Budget 2026) उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और राज्य देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है और आर्थिक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown