सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन डीगम और बिनौला तेल में सुधार

सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन डीगम और बिनौला तेल में सुधार

सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन डीगम और बिनौला तेल में सुधार
Modified Date: April 25, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: April 25, 2026 8:48 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) आवक कम रहने तथा हल्की मांग निकलने के कारण शनिवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन डीगम तथा बिनौला तेल के दाम मजबूत रहे। शनिवार को कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और सोयाबीन दल्ली एवं इदौर तेल तथा पाम-पामोलीन के दाम स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक कम है। सामान्य तौर पर बाकी सालों में इस समय जो सरसों की आवक रहती थी वह इस बार नहीं है और किसान रोक-रोक कर अपना माल मंडियों में उतार रहे हैं। सरसों का रिफाइंड भी बनाया जा रहा है जिसके कारण आगे थोड़ी दिक्कत भी आ सकती है। इसे देखते हुए सरकार को सरसों का स्टॉक बनाने की ओर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि आयातकों द्वारा सोयाबीन डीगम तेल का दाम ऊंचा बोले जाने के कारण सोयाबीन डीगम तेल के दाम में मामूली सुधार आया जबकि सोयाबीन के बाकी तेल और तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि उत्तर भारत में कपास की आवक निरंतर घटते हुए अब 400-500 गांठ रह गई है। इसकी वजह से बिनौला तेल के दाम में भी मामूली सुधार आया।

शनिवार को कामकाज सुस्त रहने की वजह से बाकी तेल-तिलहनों के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,840-6,865 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,750-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,530-2,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,375-2,475 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,375-2,520 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,425 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,150-6,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,800-5,875 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में