नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) तेल मिलों और प्लांट वालों द्वारा खरीद का दाम बढ़ाने के कारण मंगलवार को सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार रहा। मांग थोड़ी कमजोर रहने से मूंगफली तेल-तिलहन में गिरावट रही जबकि ब्रांडेड कंपनियों द्वारा दाम कम बोले जा रहे हैं पर इस नीचे दाम पर बिकवाल नहीं हैं। इस परिस्थिति के बीच बिनौला तेल के दाम में भी गिरावट रही। सुस्त कामकाज के बीच कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज स्थिर है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में मामूली गिरावट है। बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्ची घानी की बड़ी तेल मिलों ने सरसों की खरीद बढ़ाने के लिए तिलहन के दाम ऊंचा लगाये जिससे सरसों तेल-तिलहन में सुधार आया। सरसों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक हैं। दूसरी ओर नीचे दाम पर सरसों के बिकवाल नहीं हैं। इसी प्रकार, बड़े तेल संयंत्रों ने सोयाबीन तिलहन के खरीद दाम बढ़ाये जिसके बाद सोयाबीन तिलहन के दाम भी सुधार के साथ बंद हुए। सीपीओ एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल को आायातक अब भी लागत से नीचे दाम पर बिकवाली जारी रखे हुए हैं तथा सुस्त कामकाज के बीच इन सभी तेलों के दाम स्थिर रहे। मांग थोड़ा कमजोर रहने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में मामूली गिरावट देखी गई। जबकि बड़े ब्रांड की कंपनियां नीचे दाम पर बिनौला तेल मांग रही हैं मगर इसके बिकवाल नहीं हैं। इस परिस्थिति में बिनौला तेल के दाम भी स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,125-8,175 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,300-7,875 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,950 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,660-2,960 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,690-2,790 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,690-2,840 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,180 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,425-7,475 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,275-7,375 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय