नाल्को का पहली तिमाही मुनाफा 82.9 प्रतिशत घटकर 17 करोड़ रुपये

नाल्को का पहली तिमाही मुनाफा 82.9 प्रतिशत घटकर 17 करोड़ रुपये

नाल्को का पहली तिमाही मुनाफा 82.9 प्रतिशत घटकर 17 करोड़ रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: September 4, 2020 3:58 pm IST

नयी दिल्ली, चार सितम्बर (भाषा) नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तिमाही में 82.9 प्रतिशत गिरकर 16.69 करोड़ रुपये रह गया।

इस सरकारी कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 97.87 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत आय घटकर 1,413.92 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,145.47 करोड़ रुपये थी।

नाल्को ने कहा कि विश्व स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप ने आम तौर पर व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है।

नाल्को, खान मंत्रालय के तहत आने वाली एक नवरत्न केन्द्रीय उपक्रम है। कंपनी की खनन, धातु और बिजली में एकीकृत और विविधीकृत परिचालन है।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में