एनबीसीसी को ओडिशा सरकार से खेल परिसर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये का ठेका मिला

Ads

एनबीसीसी को ओडिशा सरकार से खेल परिसर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये का ठेका मिला

  •  
  • Publish Date - October 9, 2024 / 02:52 PM IST,
    Updated On - October 9, 2024 / 02:52 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी को ओडिशा में खेल परिसर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

एनबीसीसी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे ओडिशा सरकार के खेल और युवा सेवा विभाग से धामनगर भद्रक में एक एकीकृत खेल परिसर के निर्माण के लिए ठेका मिला है। अनुबंध का मूल्य 50 करोड़ रुपये है।

एनबीसीसी मुख्य रूप से परियोजना प्रबंधन परामर्श और रियल एस्टेट कारोबार में शामिल है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय