डाबर इंडिया को सेसा केयर के विलय के लिए एनसीएलटी से मिली मंजूरी

Ads

डाबर इंडिया को सेसा केयर के विलय के लिए एनसीएलटी से मिली मंजूरी

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 01:07 PM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) घरेलू रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसे बालों की देखभाल के आयुर्वेदिक ब्रांड ‘सेसा केयर’ के विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह विलय डाबर के मौजूदा ‘हेयर केयर’ पोर्टफोलियो को मजबूती देगा और वृद्धि के नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगा।

डाबर ने अक्टूबर 2024 में सेसा केयर में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था, और मई 2025 में इसके निदेशक मंडल ने सेसा केयर के डाबर में पूर्ण विलय की योजना को मंजूरी दी थी।

कंपनी अधिनियम के तहत किसी भी विलय योजना को एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रभावी माना जाता है।

डाबर के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा, ”सेसा केयर का एकीकरण हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करने और वृद्धि के नए अवसरों का लाभ उठाने की दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप है।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय