मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) मीडिया कंपनी नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लि. को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 38.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
इससे पिछले साल 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी को 148 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी को पिछली मार्च तिमाही में 30.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार, कंपनी की परिचालन आय जून, 2026 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 516.3 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 467.9 करोड़ रुपये थी।
मीडिया कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 596.5 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की इसी तिमाही में 550.1 करोड़ रुपये था।
आलोच्य तिमाही के दौरान नई श्रम संहिता लागू होने की वजह से कंपनी पर 12.13 करोड़ रुपये का असर पड़ा।
भाषा रमण अजय
अजय