नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) सोयाबीन के तेलरहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग के बीच महाराष्ट्र में सोयाबीन के बड़े संयंत्रों द्वारा सोयाबीन का खरीद दाम ऊंचा बोले जाने के कारण बुधवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूत हो गये जबकि सामान्य एवं सुस्त कामकाज के बीच बाकर तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है।
सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन के तेल रहित खल यानी डीओसी की मांग है। इसे देखते हुए लातूर में बड़े सोयाबीन संयंत्रों ने सोयाबीन का खरीद दाम बढ़ाकर 7,900 रुपये क्विंटल कर दिया। यह निश्चित नहीं किया जा सका है कि इस दाम पर भी इन खाद्य तेल संयंत्रों को सोयाबीन तिलहन मिला या नहीं। संयंत्रों के दाम ऊंचा बोले जाने की वजह से सोयाबीन तिलहन में सुधार आया।
सुस्त एवं सामान्य कामकाज के बीच बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 7,875-7,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,150-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,625-2,925 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,665-2,765 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,665-2,815 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,350-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,200-7,275 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय