नीति आयोग के नवनियुक्त सदस्य गोवर्धन दास ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नीति आयोग के नवनियुक्त सदस्य गोवर्धन दास ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नीति आयोग के नवनियुक्त सदस्य गोवर्धन दास ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
Modified Date: April 27, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: April 27, 2026 7:23 pm IST

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नीति आयोग के नवनियुक्त पूर्णकालिक सदस्य गोवर्धन दास के जीवन संघर्ष को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इसने समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दास के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोफेसर दास के जीवन के अनुभव, सार्वजनिक स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान (इम्यूनोलॉजी) में उनके योगदान में भी झलकते हैं और उनका कार्य नीति-निर्माण प्रक्रिया को समृद्ध करेगा।

इससे पहले 24 अप्रैल को सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन करते हुए पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके अलावा दास समेत पांच पूर्णकालिक सदस्यों को भी आयोग में जगह दी गई थी।

दास ने भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह ईमानदारी, समर्पण और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए काम करेंगे।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में