एनएचएआई की टोल प्लाजा पर विश्वस्तरीय सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं विकसित करने की पहल

Ads

एनएचएआई की टोल प्लाजा पर विश्वस्तरीय सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं विकसित करने की पहल

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर विश्वस्तरीय सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं विकसित करने के लिए देशव्यापी पहल शुरू की है।

एनएचएआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसका मकसद यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर शौचालय सुविधाओं में सुधार करना है।

एनएचएआई ने बयान में कहा कि इस पहल के तहत टोल प्लाजा पर स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदर्शन-आधारित अनुबंध व्यवस्था अपनाई जाएगी। इससे स्वच्छता, सुविधाओं के सुचारू संचालन और लंबे समय तक रखरखाव के उच्च मानक सुनिश्चित किए जाएंगे।

एनएचएआई ने कहा कि इस पहल के तहत मौजूदा शौचालय परिसरों का नवीनीकरण किया जाएगा और नयी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए मानक तय कर उन्हें लागू किया जाएगा, देश में विकसित डिजाइन पेश किए जाएंगे, जिनमें मजबूत संरचनात्मक विशेषताओं के साथ टिकाऊ और हरित भवन निर्माण व्यवस्था को शामिल किया जाएगा।

भाषा

यासिर अजय

अजय